क्या आप ऐसे लोगों को जानते हैं?दुर्भाग्य से मैं जानता हूं और आश्चर्य की बात है कि उनके से कई लोग प्रसिद्ध है। यह सभी उबाऊ हैं अपने अहंकार और महत्वपूर्ण होने के नशे में डूबे हुए उबाऊ लोग है।
जो लोग सिर्फ अपनी बात करते हैं, वे सिर्फ अपने बारे में सोचते है। और जो लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते है", डाक्टर निकोलस मुर्रे बटलर, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट, ने कहा था_"वे बहुत ही अशिक्षित हैं। उन्हें बिल्कुल शिक्षा नहीं मिली, डॉक्टर बटलर ने कहा_भले ही उन्हें कितने भी निर्देश मिले हों।"
अगर आप बात चीत की कला में माहिर होना चाहते हैं,तो एक अच्छा श्रोता बनें। दिलचस्प बनने के लिए खुद में दूसरों के लिए दिलचस्पी जगाएं। वैसे सवाल पूछें, जिनका जवाब देना दूसरों को पसंद आए। लोगों को अपने बारे में और अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करें।
याद रखें कि जिनसे आप बात कर रहे हैं, वे आप से और आप की समस्याओं से ज्यादा अपने आप में और अपनी समस्याओं में दिलचस्पी रखते हैं। इंसान को चीन में अकाल से दस लाख लोगों के मरने से ज्यादा चिंता अपने दातों की दर्द की होती है। अपनी गर्दन पर लगी चोट अफ्रीका के चालीस भूकंपों से ज्यादा ध्यान खींचती है। अगली बात करते समय इस चीज को याद रखें।
